अनिल शर्मा
ठाकुरद्वारा ( मुरादाबाद )
श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ होने से पूर्व हर्षो उल्लास व गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई Iजगह-जगह श्रद्धालुओं ने अपने मकानों की छत से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया | धार्मिक भजन व धार्मिक उद्घोष की गूँज से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय में हो गया I
क्षेत्र के गांव नहनूवाला गांव में पंडित उपनेश शास्त्री ने विधि विधान से कलश पूजन करा कलश यात्रा का शुभारंभ किया | कलश यात्रा में महिला श्रद्धालु पीले वस्त्र पहने सर पर जल का कलश रख नंगे पग धार्मिक भजन कीर्तन करती चल रही थी, वही अन्य पुरुष श्रद्धालु धार्मिक उद्घोष के साथ ढोल की थाप पर कदम चाल करते चल रहे थे | इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया I धार्मिक भजनों की गूंज से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया | कार्यक्रम के अंत में विधि विधान से कलश स्थापना कर प्रसाद वितरण भी किया गया ।कार्यक्रम में अशोक कुमार, विजय कुमार ,नरेश कुमार, जानकी सिंह, राघवेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह ,हरि सिंह ,सुरेश कुमार ,राम सिंह ,बलबीर सिंह कमलेश देवी, आशा देवी, शीला देवी ,प्रीति, राधा, सुमन देवी, अंजली आदि ने भाग लिया ।
