डीएम आवास पर तैनात बाइक सवार होमगार्ड जवान की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

Spread the love

अनिल शर्मा
मुरादाबाद / बहजोई
डीएम आवास पर तैनात होमगार्ड अपनी ड्यूटी कर बाइक से घर वापस लौट रहे होमगार्ड जवान की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल होमगार्ड को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहा चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने होमगार्ड जवान का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दीया सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया |
बहजोई के गांव वहांपुर पट्टी निवासी चतुरी पुत्र केशरी उम्र 45 वर्ष होमगार्ड के जवान के पद पर कार्यरत था। उसकी ड्यूटी बृहस्पतिवार को बहजोई डीएम आवास पर थी। जहां से वह अपनी ड्यूटी पूरी कर रात्रि 12:30 बजे के लगभग अपनी बाइक पर सवार होकर अपने घर वहां पर पट्टी गांव जा रहा था। जैसे ही वह 12:45 पर बहजोई इस्लामनगर मार्ग स्थित इस्लामनगर बहजोई प्राइवेट बस स्टैंड के निकट पहुंचा तो उसकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने जब होमगार्ड जवान को घायल होता देखा तो इसकी सूचना थाना पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने होमगार्ड जवान को बहजोई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सक ने होमगार्ड जवान का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पुलिस ने होमगार्ड जवान के परिजनों को दे दी। सूचना पर होमगार्ड जवान के परिजन मौके पर पहुंच गए होमगार्ड जवान का शव देखकर उन में कोहराम मच गया। पुलिस ने घटना की जानकारी करते हुए होमगार्ड जवान का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल पंकज लवानिया ने बताया कि होमगार्ड जवान की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल होमगार्ड जवान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hello