Aaj Ki Kiran

ठेले पलटने के विरोध में एसपी व मेयर से मिले व्यापार मण्डल के पदाधिकारी

Spread the love



काशीपुर। गत रात्रि चीमा चौराहा और रतन सिनेमा पर खड़े होने वाले ठेलांे को पलटने के विरोध मंे प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रतिनिधि मण्डल ने एसपी चंद्र मोहन सिंह व मेयर ऊषा चौधरी से वार्ता की।
विदित हो कि गत रात्रि पुलिस व नगर निगम प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर दर्जनांे ठेलों को कब्जे में ले लिया। सुबह अपनी जगह पर ठेले न मिलने व कुछ जगहों पर ठेले पलटे होने से ठेला स्वामियों में हड़कंप मच गया। ठेला स्वामियों ने व्यापार मण्डल पदाधिकारियों के साथ पुलिस अधीक्षक व महापौर का घेराव कर उक्त कार्यवाही का विरोध किया। व्यापार मण्डल पदाधिकारियों ने एसपी व मेयर से कहा कि अगर आपको ठेला व्यापारियों को हटाना है तो आप मार्केट में उसका अनाउंसमेंट कराइए। ऐसे अनावश्यक किसी के गरीब की ठेले को पलटने से उसकी जीविका को और सम्मान पर बहुत ठेस पहुंचती है और ठेले पलटने से जो आर्थिक तौर से नुकसान होता है वह उनके लिए बहुत दुखदाई होता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन से कहा कि किसी को उजाड़ने से पहले उसको बसाने की व्यवस्था की जाये। इस दौरान व्यापार मण्डल अध्यक्ष प्रभात साहनी, जनित नरूला, राजीव परनामी सहित कई व्यापारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *