Aaj Ki Kiran

टेबलेट की धनराशि नहीं मिलने पर एबीवीपी ने दिया ज्ञापन

Spread the love



काशीपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने राधेहरि राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य का घेराव किया।
उत्तराखंड सरकार ने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को टेबलेट योजना का लाभ देने के लिए टेबलेट योजना को धरातल पर उतारा था लेकिन महाविद्यालय द्वारा 4 जनवरी से पूर्व जिनका प्रवेश हुआ था उनको टेबलेट धनराशि 12,000 का लाभ मिल चुका है तथा 4 जनवरी के बाद जिन विद्यार्थियों के प्रवेश महाविद्यालय ने किया हैं ऐसे छात्र छात्राओं को टेबलेट योजना का लाभ नहीं मिला है इससे छात्र-छात्राओं में भारी आक्रोश है। इसको लेकर आज एबीवीपी काशीपुर ने महाविद्यालय के प्राचार्य का घेराव करते हुए उत्तराखंड सरकार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम संबोधित ज्ञापन प्राचार्य को सौंपा। जिसमें मुख्यमंत्री से निवेदन किया कि महाविद्यालय परिसर में जो टेबलेट योजना का शेष पैसा बकाया है उस टेबलेट योजना की धनराशि 4 जनवरी के बाद वाले विद्यार्थियों को मिले और जल्द से जल्द महाविद्यालय प्रशासन को आदेशित करें जिससे कि छात्र छात्राओं को टेबलेट योजना का लाभ प्राप्त कर शिक्षा को सुचारू रूप से चलाया जाए अन्यथा अभाविप काशीपुर आंदोलन के लिए विवश होगी। इस दौरान करन भारद्वाज, मानस सिंघल, सूर्यम श्रीवास्तव, मनोज जीना, सचिन रावत, आयुष बिश्नोई, अमरजीत सिंह, )षि राज सिंह, अनमोल गुप्ता, करन सिंह, निशांत, दीक्षित, निशांत बेलवाल, निष्कर्ष बेलवाल, दिव्यांशु शर्मा, सुधांशु शर्मा, प्राची सारस्वत, आकांक्षा कश्यप, अंशिका राजपूत, मनोज रावत, अनुराग सिंह आदि कार्यकर्ताओं के साथ छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *