काशीपुर। गुरुवार की देर शाम अज्ञात कारणों के चलते एक झोपड़ी में आग लग जाने से झोपड़ी में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। ग्राम गढ़ीनेगी निवासी नन्हे पुत्र मानसिंह की झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे झोपड़ी में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के बाद राजस्व विभाग की टीम ने सहायता के रूप में परिवार के लिए राशन, अनाज तथा कपड़ों की व्यवस्था की। परिवार की आर्थिक सहायता के लिए राजस्व की टीम ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। जल्द ही परिवार को आर्थिक सहायता मिल सकती है।
