Aaj Ki Kiran

ज्ञानार्थी मीडिया में पर्यावरण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Spread the love




काशीपुर। ज्ञानार्थी मीडिया में आज नगर निगम द्वारा 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में चलाए जा रहे अभियान एवं कैंपेन के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को अपने आसपास स्वच्छता रखना एवं पर्यावरण को संरक्षित करने की तकनीक बताई गई। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के तीन स्तंभ ट्रिपल आर यानि रिड्यूस, रियूज और रीसाइकल के बारे में भी बताया गया। इस दौरान महापौर ऊषा चौधरी, मुख्य नगर आयुक्त विवेक राय, सहायक नगर आयुक्त यशवीर सिंह राठी एवं मदन लाल शाह और योगेश भी मौजूद रहे।
कॉलेज के चेयरमैन संतोष मेहरोत्रा ने विद्यार्थियों को सफाई की महत्वता बताते हुए उन्हें जागरूक किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। संचालन मानिक गुप्ता द्वारा किया गया। वहीं शनिवार शाम 5 बजे ज्ञानार्थी मीडिया कालेज के छात्र-छात्राओं द्वारा जेल रोड पर जागरूकता फैलाने के लिए नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया जायेगा। इस दौरान कॉलेज सचिन शिवानी मेहरोत्रा, डायरेक्टर एकेडमिक्स मनोज मिश्रा, शिक्षकगण एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *