काशीपुर। गिरीताल स्थित ज्ञानार्थी मीडिया कॉलेज के जनसंचार विभाग के छात्र-छात्राओं ने प्रसि( वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफ दीप रजवार द्वारा आयोजित वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी पर कार्यशाला के लिए रानीखेत रोड, जिम कॉर्बेट पार्क के निकट स्थित वाइल्ड लाइफ आर्ट गैलरी का दौरा किया।
वर्कशॉप में वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर दीप रजवार ने छात्र-छत्राओं को वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी के बारे में जानकारी दी और वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी जैसे प्रोफेशन में करियर बनाने के टिप्स भी दिए। दीप रजवार ने सभी छात्र-छात्राओं को अपनी गैलरी का भ्रमण करवाया और बताया की उनको फारेस्ट एनिमल्स की फोटो क्लिक करने में किन-किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन कॅरियर विकल्प हो सकता है जो जंगल, वन्य जीवों और प्रकृति के बीच रहना पसंद करते हैं। चूंकि वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर को अधिकतर समय जंगल और वन्य जीवों के बीच बिताना पड़ता है इसलिए यह रोमांच और जोखिम भरा कॅरियर है। दीप रजवार ने छात्र-छात्राओं द्वारा किये विभिन्न सवालों के सरल भाषा में उत्तर देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनायें दी।
