काशीपुर। कुमाऊं के प्रसि( मीडिया काॅलेज ज्ञानार्थी में फिल्म क्लब का उद्दघाटन किया गया। आपको बता दें कि ज्ञानार्थी मीडिया काॅलेज लगातार बच्चों को अलग-अलग प्रकार के प्रशिक्षण देने के लिए कारगर साबित हो रहा है। साथ ही बच्चों के उज्जवल भविष्य बनाने में भी एक अहम भूमिका निभा रहा है। अब मास मीडिया का कोर्स कर रहे बच्चों के लिए यहां एक नई पहल भी शुरू की गई है। जिसके अंतर्गत बच्चों को फिल्म निर्माण एवं फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सभी प्रकार के प्रशिक्षण दिए जाएंगे। वहीं फिल्म क्लब के उद्दघाटन से बच्चों में काफी उत्साह भी देखने मिला। काॅलेज के मास कम्युनिकेशन के विद्यार्थी द्वारा तैयार की गई एक मूवी ‘मिस्टेक’ के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। काॅलेज के चेयरमैन संतोष मेहरोत्रा एवं एकेडमिक डायरेक्टर मनोज मिश्रा द्वारा सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए काॅलेज के सभी शिक्षक गणों एवं बच्चों को बधाई दी। इस दौरान कालेज सेक्रेट्री शिवानी मेहरोत्रा, इंस्टीट्यूशन हेड प्रतिमा सिंह, एचओडी शीतल सुब्बा अन्य शिक्षक गण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
