
काशीपुर। ज्ञानार्थी कॉलेज के फैशन विभाग द्वारा विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ाने के उद्देश्य से राजस्थान की राजधानी जयपुर के लिए तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने राजस्थानी कला, ऐतिहासिक स्थापत्य और वस्त्र उद्योग से जुड़ी तकनीकों का गहन अध्ययन किया। पहला शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने प्रसि( अल्बर्ट हॉल म्यूजियम का दौरा किया। दूसरा शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम पूरी तरह फैशन और वस्त्र उद्योग को समर्पित रहा। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने हवा महल, जल महल और गैटोर की छतरियाँ की ऐतिहासिक स्थापत्य कला का भी अवलोकन किया। तीसरा शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम बाजार अनुसंधान पर केंद्रित रहा। विद्यार्थियों ने बापू बाजार और जोहरी बाजार में मार्केट सर्वे किया, जहाँ उन्होंने सांगानेरी फैब्रिक, मोजरी और लाख की चूड़ियों के निर्माण की प्रक्रिया को करीब से देखा। कॉलेज की सेक्रेटरी शिवानी मेहरोत्रा, संस्थान प्रमुख प्रतिमा सिंह तथा डायरेक्टर डॉ. मनोज मिश्रा ने बताया कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों को वास्तविक उद्योग से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस भ्रमण में विद्यार्थियों के साथ शिक्षिका सुप्रिया बिष्ट भी उपस्थित रहीं। कॉलेज के अध्यक्ष संतोष मेहरोत्रा ने कहा कि संस्थान समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहता है ताकि विद्यार्थियों को नई तकनीकों और उद्योग की आवश्यकताओं की जानकारी मिल सके।
