Aaj Ki Kiran

जुआ खेलते 17 गिरफ्तार, 7 लाख 52 हजार रुपए बरामद

Spread the love



काशीपुर। स्थानीय पुलिस ने बड़ी कार्रवाही करते हुए बंद मकान में जुआ खेल रहे 17 जुआरियों को 7 लाख 52 हजार रुपए व ताश के पत्तों के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा अपराधियों तथा अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के विरू( चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत शनिवार रात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर के आदेश पर पुलिस अधीक्षक काशीपुर के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी काशीपुर वंदना वर्मा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर मनोज रतूड़ी, प्रभारी निरीक्षक जसपुर प्रकाश सिंह दानू, प्रभारी निरीक्षक कुंडा दिनेश फर्त्याल व तीनों ही थानों की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर नया ढेला पुल के पास श्मशान घाट के पास हिजड़ांे वाली गली में छापेमारी करते हुए कौशल यादव के घर पर जुआ खेल रहे 17 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7 लाख 52 हजार रूपये व ताश के पत्ते भी बरामद किए गए। इस दौरान मौके पर मौजूद 11 बाइकें भी पुलिस ने कब्जे में ले लीं। मामले का खुलासा करते हुए एसपी अभय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों मंे कौशल यादव पुत्र पातीराम यादव निवासी मौहल्ला पंजाबी सराय, विरेन्द्र कुमार पुत्र विष्णु कुमार निवासी सुभाष नगर,  मोहम्मद नईम पुत्र फकीर मोहम्मद निवासी मौहल्ला थाना साबिक, शाहिद पुत्र नसीउल्ला निवासी मौहल्ला बांसफोड़ान, आशिफ पुत्र अमानत हुसैन निवासी ग्राम बाबरखेड़ा कुंडा, शोभित अग्रवाल पुत्र सुभाष चन्द्र अग्रवाल निवासी स्टेडियम रोड काशीपुर, मुर्सलीन पुत्र ईस्माइल निवासी फतेउल्लागंज ठाकुरद्वारा, धीरज शर्मा पुत्र स्वराज नन्दन शर्मा निवासी मौहल्ला सिंघान, मेहराज खान पुत्र सोहराव खान निवासी मौहल्ला थाना साबिक, सर्नाउरहमान उर्फ सना पुत्र अतीकुर्रहमान निवासी मौहल्ला अल्लीखां, शफीक अहमद पुत्र एहसान निवासी हरियालावाला कुंडा, इरशाद हुसैन पुत्र निसार अहमद निवासी मौहल्ला मुमताज अफजलगढ़ बिजनौर, मौहम्मद इस्लाम पुत्र मौहम्मद जान निवासी ग्राम मिस्सरवाला कुण्डा, गौरव कुमार अग्रवाल पुत्र नन्दकिशोर निवासी मौहल्ला पक्काकोट, नौशाद पुत्र शरीफ अहमद निवासी मदर कालोनी, एजाज अहमद पुत्र अनवार अहमद निवासी मौहल्ला थानासाबिक, मोईन खां पुत्र शरीफ खां निवासी गौतमनगर के खिलाफ धारा 3/4/13 जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में क्षेत्राधिकारी काशीपुर वंदना वर्मा, प्रभारी निरीक्षक काशीपुर मनोज रतूड़ी, प्रभारी निरीक्षक जसपुर प्रकाश सिंह दानू, प्रभारी निरीक्षक कुंडा दिनेश फर्त्याल,  एसएसआई काशीपुर प्रदीप मिश्रा, एसएसआई जसपुर अनिल जोशी, एसआई कौशल भाकुनी, एसआई मनोहर चंद, एसआई होशियार सिंह, एसआई नवीन बुधानी, एसआई संतोष देवरानी, एसआई मनोज जोशी, एसआई कंचन पड़लिया, एसआई कपिल काम्बोज, एसआई सुनील सुतेड़ी, का. त्रिलोक सिंह, अनुज कुमार, प्रेम कनवाल, राकेश, विनोद काम्बोज, ज्ञानेन्द्र कुमार, सुरेन्द्र सिंह व कैलाश परिहार थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *