
यह करिश्मा देख परिजनों में खुशी की लहर व्याप्त हो गई
राजस्थान
कोटा पुलिस ने एक परिवार की खुशियां लौटाई है। अपने गुमशुदा पिता को मरा समझकर जिस बेटे ने अंतिम संस्कार कर दिया था। वो पिता 9वें दिन वापस घर लौट गाए। बेटे की आंखे पिता को सकुशल देख कर भर आईं। उसे यकीन नहीं हो रहा। जिसे पिता समझकर अंतिम संस्कार किया। उसकी शक्ल उसके पिता से मिलती जुलती थी ऐसा उसका कहना है।
मामला बूंदी जनपद के थाना तालेडा क्षेत्र के गुमानपुरा गांव का है। नाथूलाल बैरवा (55) मानसिक रूप से बीमार है। वो घर से बिना बताते 8 जनवरी को गायब हो गए थे।पिता की गुमशुदगी थाने में बेटे राजाराम ने दर्ज करवाई थी। उसी दिन सदर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। शव की पहचान राजाराम ने अपने पिता के रूप में की। अंतिम संस्कार कर दिया। परिवार के लोगों ने बाल कटवा लिए। इधर, पिता 110 किमी दूर अयाना पहुंच गए।
रविवार रात गश्त के दौरान कोटा जिले की अयाना थाना पुलिस को विजयपुरा नहर के पास मंदबुद्धि व्यक्ति मिला। ठंड से ठिठुरते व्यक्ति को पुलिस थाने में लेकर आई। उसे खाना खिलाया, ओढ़ने के लिए गर्म कपड़े दिए। पूछताछ में मंदबुद्धि व्यक्ति ने परिवार के बारे में बताया। जिसके बाद अयाना पुलिस ने तालेड़ा थाने में सम्पर्क किया। तालेड़ा पुलिस ने मंदबुद्धि व्यक्ति के बेटे को बुलाकर बातचीत करवाई। तब बेटे ने पिता की पहचान की।

Email-маркетинг для удержания клиентов из Гродно. Собираем базу и отправляем целевые рассылки: новости, специальные предложения, напоминания seo продвижение сайта гродно. Это повышает повторные продажи и лояльность при относительно низких затратах.