Aaj Ki Kiran

जानलेवा हमले का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Spread the love



काशीपुर। पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मामले में एक आरोपी को पुलिस पहले ही पकड़कर जेल भेज चुकी है। मामला करीब 6 माह पुराना है।
बीती 13 अप्रैल को राहुल सागर पुत्र बाबू सागर निवासी मौहल्ला काजीबाग ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि वह अपने जीजा के साथ बीती रात करीब सवा नौ बजे चैती मेला जा रहा था कि प्रिया मॉल के पास एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति के साथ मारपीट व लूट करने की कोशिश कर रहा था। आसिफ नाम के व्यक्ति को बचाने जाने पर पादरी नामक व्यक्ति ने जान से मारने की नीयत से चाकू से वार कर दिया जिससे जीजा-साले को गम्भीर चोटें आईं। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पादरी नामक व्यक्ति के खिलाफ धारा 307, 393, 504, आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया और 10 मई को प्रेम सिंह पादरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में वांछित अभियुक्त अन्नू उर्फ प्यारे फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। बीते रोज पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अन्नू उर्फ प्यारे पुत्र छोटे लाल निवासी डिफैंस कालौनी थाना आईटीआई को प्रिया मॉल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक अन्नू शातिर किस्म का अपराधी है, जोकि छिप-छिप कर मुरादाबाद, बिजनौर व रामनगर आदि स्थानों पर जगह बदल-बदल कर रह रहा था। उसके खिलाफ थाना काशीपुर व आईटीआई में कई मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस टीम में एसएसआई प्रदीप मिश्रा, एसआई धीरेन्द्र परिहार, प्रदीप पन्त, हेड कांस्टेबल अजीत कुमार व प्रेम कनवाल शामिल थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *