Aaj Ki Kiran

जसपुर में डबल मर्डर कांडःचाची व बहन की तेहरवी से घर लौटते समय अज्ञात पान की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत परिजनों में मचा कोहराम

Spread the love

अनिल शर्मा
ठाकुरद्वारा ( मुरादाबाद )

चाची ब बहन की तेहरवी से वापस लौटते समय तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार युवक के टक्कर मार दी जिस में युवक की मौके पर मौत हो गई । मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया । पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया I
उत्तराखंड के थाना काशीपुर के मोहल्ला कवि नगर आदर्श नगर निवासी 38 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र प्रताप सिंह ठाकुरद्वारा के गांव टांडा अफजल में अपनी बहन निशु देवी चाची जयंती देवी की तेहरवी मे सम्मिलित होने गया था । देर शाम वापस लौटते समय जसपुर के निकट स्थित गुरुद्वारे के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी जिसमें मनोज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को उपचार के लिए काशीपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । बताते चलें कि 27 फरवरी की तड़के ठाकुरद्वारा के गांव टांडा अफजल निवासी 55 वर्षीय जयंती देवी उसकी 38 वर्षीय निशु देवी की उत्तराखंड के थाना जसपुर के मोहल्ला नत्था सिंह पंडो बाला कुआं निवासी निखिल उर्फ सोनू पुत्र कैलाश नाथ ने अपनी पत्नी निशा देवी बशास जयंती देवी की पाटल से निर्मम हत्या कर निखिल फरार हो गया था I जबकि घटना के 2 दिन के बाद निखिल ने गाजियाबाद में खुद ट्रेन के नीचे आकर खुदकुशी कर ली थी । निशु देवी जयंती देवी की टांडा अफजल गांव में 7 मार्च को तेरहवीं मैं मनोज सम्मिलित होने गया था वापस लौटते समय घटना घटित हो गई । जिसमें मनोज की मौत हो गई मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *