जय मां भारती स्वयं सहायता समूह ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का लिया संकल्प
काशीपुर। नगर निगम क्षेत्र में संचालित जय मां भारती स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा आज कार्यालय में एक मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें सभी महिलाओं ने बढ़कर हिस्सा लिया और इसमें सभी सदस्यों के बीच विचार विमर्श किया गया कि आने वाले समय में लघु उद्योगों की किस तरह की रणनीति तैयार की जाए जिससे कि महिलाएं जागरूक हो और उन्हें आर्थिक परिस्थितियों का सामना न करना पड़े। नगर निगम से गीता पीआईबी के द्वारा महिलाओं को तरह-तरह के लघु उद्योगों को करने के लिए प्रेरित किया गया। जसोदा रानी अध्यक्ष स्वयं सहायता समूह, सचिव हेमलता व कोषाध्यक्ष मिन्ता रानी, गीता प्रजापति, शिप्रा, पूजा भटनागर, माया देवी आदि सदस्य उपस्थित रहे।