काशीपुर। कटोराताल रोड स्थित पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा की छावनी पर समस्त कांग्रेसजनों द्वारा पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री स्वर्गीय डा. इंदिरा हृदयेश की जयंती पर समस्त कांग्रेस जनों द्वारा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। इस दौरान कांग्रेस जनों ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की रीढ़ माने जाने वाली इंदिरा हृदयेश ने हमेशा कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने में व अपने क्षेत्र एवं प्रदेश के विकास के लिए उर्जावान भूमिका निभाई। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विमल गुड़िया, नरेंद्र चंद्र बाबा, श्रीमती कामाक्षी सिंह, चेतन अरोरा, प्रभात साहनी आदि तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता मोजूद थे।
