
काशीपुर। भाजपा नगर मंडल के तत्वाधान में महाराणा प्रताप चौक पर कार्यकर्ताओं द्वारा जमरानी बांध परियोजना को केंद्रीय कैबिनेट में मंजूरी प्रदान करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए मिष्ठान वितरण किया गया।
इस दौरान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने जमरानी बांध के निर्माण को लेकर बहुत लंबे समय से प्रयास किया है। अभिषेक गोयल ने कहा कि जमरानी बांध बनने से नैनीताल उधम सिंह नगर के लोगों को प्रत्यक्ष रूप से लाभ होगा। मिष्ठान वितरण कार्यक्रम में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, खिलेंद्र चौधरी, आशीष गुप्ता, गुरविंदर सिंह चंडोक, मोहन बिष्ट, बंटी अग्रवाल, अनिल कुमार पार्षद, कमल कुमार चौधरी, सीमा चौहान, सुरेश जीना, ईश्वर चंद्र गुप्ता, धीरज वर्मा, राजकुमार, राहुल पैगिया, प्रियांशु कथुरिया, लवीश अरोरा, राजीव अरोरा उर्फ बच्चु, अशोक कुमार सैनी, सुधा शर्मा आदि तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Компетентная помощь по ВЭД, всё сделано чётко и в срок https://vsoprovozhdenie.ru/