-नगर आगमन पर भाजपायों ने किया भगत सिंह कोश्यारी का जोरदार स्वागत
काशीपुर। उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के आज काशीपुर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। पत्रकारों से वार्ता करते हुए श्री कोश्यारी ने कहा कि जब तक प्राण हैं तब तक सक्रिय रहना चाहिये।
आज यहां खड़कपुर देवीपुरा स्थित एक रिसार्ट में पूर्व राज्यपाल/पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के आगमन पर आयोजित स्वागत समारोह में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। पत्रकारों द्वार उनसे उनकी एकाएक सक्रियता के सवाल पर श्री कोश्यारी ने कहा कि जब तक प्राण है तब तक सक्रिय रहना चाहिए, मै तो हमेशा ही सक्रिय रहता हूँ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जनता के हित में कई योजनाएं चलाई हुई है। यहाँ के लोग लखनऊ, दिल्ली आगे जाकर छोटे छोटे काम करते है, अगर वो यही काम करें तो वह सम्पन्न होंगे। उत्तराखंड आत्मनिर्भर राज्य बनेगा। स्वागत कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चैधरी, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर ऊषा चैधरी, पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, गुरविंदर सिंह चंडोक, मोहन बिष्ट, रजत सि(ू, केके अग्रवाल एडवोकेट, अभिषेक गोयल, वैशाली गुप्ता, लवीश अरोरा, अमित नारंग, गुरुबख्श सिंह बग्गा, राहुल पैगिया, डाॅ. गिरीश तिवारी, सुधा शर्मा, डाॅ. सुदेश चैहान, सर्वजीत सिंह, रीति नागर, प्रशांत पंडित, पुष्कर बिष्ट, सर्वेश बाली, अशोक चावला, पंकज शर्मा आदि मौजूद रहे।
