Aaj Ki Kiran

जनता से किया गया जिले का वायदा पूरा करें विधायक: हरीश कुमार

Spread the love




काशीपुर। कांग्रेसी नेता हरीश कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा है कि पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा  ने 21 वर्ष पूर्व अपने प्रथम चुनाव के समय  जनता से काशीपुर को जिला बनाये जाने  का वायदा करते हुए कहा था कि यदि मुझे विधायक चुना तो 6 माह के अंदर  काशीपुर को  जिला  बनवा दूँगा। 21 साल बीतने के बाद भी काशीपुर की जनता  ने  इस आशय से उन्हें  चार बार व पांचवी बार उनके पुत्र को विधायक चुना कि वह  काशीपुर को जिला बनाने की मुख्यमंत्री से घोषणा करवा देंगे। परन्तु काशीपुर को जिला बनाये जाना काशीपुर वासियों के लिए एक दिव्य स्वप्न बन कर रह गया है। उन्होंने कहा कि पूर्व व वर्तमान विधायक को याद रखना चाहिए कि 21 साल मंे एक बच्चा भी युवा हो जाता है। परन्तु जनता से किया वायदा आज तक पूरा नहीं करा सके। जबकि प्रदेश में आपकी सरकार है। हरीश कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा कि पूर्व विधायक कब  तक  काशीपुर वासियों  से किए वायदे को पूरा करायेंगे जनता जानना चाहती है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *