Aaj Ki Kiran

जनता की सुविधाओं के लिए नगर निगम बना रही है शहर में 10 वेंडिंग जोन: दीपक बाली

Spread the love

जनता की सुविधाओं के लिए नगर निगम बना रही है शहर में 10 वेंडिंग जोन: दीपक बाली

जनता की सुविधाओं के लिए नगर निगम बना रही है शहर में 10 वेंडिंग जोन: दीपक बाली
जनता की सुविधाओं के लिए नगर निगम बना रही है शहर में 10 वेंडिंग जोन: दीपक बाली

काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने पत्रकार वार्ता में कहा कि नगर निगम क्षेत्र में निष्प्रोज्य पड़ी भूमियों को अनावश्यक अतिक्रमण से मुक्त रखे जाने हेतु एवं आय के संसाधन बढ़ाये जाने की दृष्टि से दुकानों के निर्माण किये जाने का निर्णय लिया गया है।
श्री बाली ने बताया कि 500 दुकानों के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित करते हुये नगर निगम की आय में 100 करोड़  की वृ(ि के मापदण्ड को मानकर प्रथम चरण में गुरूद्वारे रोड पर आनन्द नर्सरी के पास 32 दुकाने, नमन स्वीटस कोर्ट रोड के सामने 08 दुकाने तथा कुण्डेश्वरी रोड साई मंदिर से आगे 28 दुकानों सहित कुल 68 दुकानों के निर्माण और उसके लिये 19 एवं 20 दिसम्बर 2025 को नीलामी हेतु तिथि नियत की गई है। उपरोक्त प्रथम चरण की दुकानों के निर्माण से नगर के चहुमुखी विकास, स्वच्छता, स्ट्रीट लाईट, जल निकासी एवं सड़क नाली आदि हेतु प्रतिवर्ष 50 लाख किराये के रूप में तथा दुकानांे के नीलाम के साथ 15 करोड़ की एकमुश्त आय का अनुमान हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के सहयोग से नगर के विकास हेतु लगातार धरातलीय कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि10 स्थानों पर वैण्डिंग जोन बनाये जाने की कार्य योजना के प्रथम चरण में 17 दिसम्बर को सभी विभागीय अधिकारियों एवं आर्किटेक्ट के साथ 05 स्थानों का चयन करते हुये वैडिंग जोन बनाये जाने का निर्णय लिया गया है। इन स्थानों पर वैंिडंग जोन की स्थापना के पश्चात अन्य 5 स्थानों पर वैंडिंग जोन बनाये जाने की कार्यवाही के लिये स्थान चयन की प्रक्रिया के निर्देश जारी किये गये हैं। महापौर बाली ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार केवीआर हॉस्पिटल से बिजनेस इन होटल तक तथा वहां के बाद परमानंदपुर तक होने वाले सड़क के सौंदर्य कारण एवं चौड़ीकरण के लिए किसी भी प्राइवेट भवन को नहीं तोड़ा जाएगा। कुछ लोग इस तरह की भ्रांतियां फैला रहे हैं लेकिन वह सब गलत है मैं 1 इंच तोड़फोड़ नहीं होने दूंगा। जनता किसी के भी बहकावे में न आए।