Aaj Ki Kiran

जजर्र सड़को की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री से मिले आशीष गुप्ता

Spread the love

काशीपुर। महानगर की सड़कें आगामी 15 सितंबर से दुरूस्त करने का काम शुरू कर दिया जायेगा। भाजपा के प्रदेश मंत्री आशीष गुप्ता ने इस समस्या को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। आशीष गुप्ता ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि यहाँ की सड़कों की स्थिति काफी खराब है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आशीष गुप्ता के अनुरोध पर तत्काल अधिकारियों को सड़कों की हालत सुधारने के निर्देश दिये। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश की समस्याओं को लेकर वह गंभीर हैं। उन्होंने कहा कि युवा मुख्यमंत्री धामी के ऊर्जावान नेतृत्व में प्रदेश के विकास को गति मिल रही है।

43 thoughts on “जजर्र सड़को की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री से मिले आशीष गुप्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *