Aaj Ki Kiran

जगह-जगह धूमधाम से मनाई गई गांधी व शास्त्री जयंती

Spread the love



काशीपुर। महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आज नगर में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्र(ांजलि दी गई तथा उनकी नीतियांे को अपनाने का आह्वान किया गया।
महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुर्शरफ हुसैन के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने द्रोणा सागर रोड स्थित नव चेतना भवन में एकत्रित होकर  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्र(ांजलि दी। इस अवसर पर मनोज जोशी एडवोकेट, विमल गुड़िया, अब्दुल अजीज कुरैशी, संदीप सहगल, राशिद फारुकी, त्रिलोक अधिकारी, इंदू मान, महेंद्र बेदी, प्रदीप जोशी, अब्दुल कादिर,  इंदर सिंह एडवोकेट, विकल्प गुड़िया सहित बड़ी संख्या मंे कांग्रेसी मौजूद थे। उधर आयुक्त गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग के प्रांगण में गांधी एवं शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सहायक गन्ना आयुक्त निलेश कुमार द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यालय के सभी कार्मिकों के साथ रघुपति राघव राजा राम का गायन किया गया और गांधी-शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्र(ांजलि दी गई। इस अवसर पर निलेश कुमार के नेतृत्व में समस्त कार्मिकों द्वारा नशे के विरु( पोस्टर के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाने के लिए  मार्च पास्ट किया गया। इस अवसर पर गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग के समस्त कार्मिक उपस्थित रहे। उधर जनजीवन उत्थान समिति के तत्वाधान में पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। गोष्ठी का मुख्य विषय था शन्ति व अहिंसा के प्रतीक महात्मा गांधी का चिंतन व लाल बहादुर शास्त्री का नवभारत के बारे में चिंतन। इस मौके पर  वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा, भास्कर त्यागी एडवोकेट, देवांग मिश्रा एडवोकेट, सैय्यद आसिफ अली, रहीस अहमद, जहांगीर आलम, अमृत पाल सिंह एडवोकेट, नवजोत सिंह एडवोकेट, अंकित चौधरी एडवोकेट, सीमा शर्मा एडवोकेट, संजीव कुमार एडवोकेट, पंकज कश्यप एडवोकेट आदि लोग उपस्थित थे। वहीं रामपुरम एक्सटेंशन कॉलोनी में सहायक गन्ना आयुक्त निलेश कुमार के तत्वाधान में गांधी जयंती के अवसर पर बच्चों द्वारा नशे के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। बच्चों ने नशे के विरु( पोस्टर के साथ मार्च पास्ट किया। इस जागरूकता अभियान में उमंग, आयुषी, सौम्या, आरव, आराध्या, रवि और वंदना आदि बच्चों ने इसमें सहभागिता की। इस अवसर पर नीतू शुक्ला सहित कालोनी के अन्य लोग उपस्थित रहे। उधर कुण्डेश्वरी रोड स्थित श्री गुरु नानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुंडेश्वरी में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के जयंती पर्व को हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। दोनों नेताओं को उनकी उपलब्धियों के लिए याद किया।  प्रधानाचार्य वीके मल्लिक द्वारा उनके द्वारा देश के लिए किए गए कार्यों को विस्तार पूर्वक बताया। इस दौरान विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों के अलावा प्रधानाचार्य तथा समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद थे। इधर  उदयराज हिन्दू इंटर कॉलेज में गांधीजी व शास्त्रीजी की जयंती पर प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता समेत शिक्षकों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्र(ासुमन अर्पित किए। इससे पूर्व एनसीसी व एनएसएस स्वयं सेवियों ने रैली निकाल कर क्षेत्रवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया। संचालन मनोज विश्नोई ने किया। इस दौरान मेजर मुनीशकांत शर्मा, रोशन लाल वर्मा, श्रवण कुमार मिश्रा, महेश चंद्र आर्य, मनोज शर्मा, रणधीर सिंह, विजयपाल सिंह चौहान, पंकज कुमार अग्रवाल, दीपक शर्मा, रमेश कुमार पांडेय, कपिल भारद्वाज, मनोज विश्नोइर्, अनिल कुमार सिंह, मनीषा चौहान, नीलम सूंठा, गुंजा, रंजना चौहान, कल्पना नौडियाल, सारिका गांधी, बीना शर्मा समेत शिक्षक शिक्षिकाएं समेत छात्र मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *