Aaj Ki Kiran

छींटाकशी कसने पर लड़कियों ने धमकाया तो लड़के ने नदी में लगा दी छलांग, मौत

Spread the love


कुशीनगर । यूपी के कुशीनगर जिले में लड़कियों पर छींटाकशी करने वाले लड़के को जब लड़कियों ने धमकाया तो उसने नदी मे छलांग लगा दी जिससे उसकी मौत हो गई। घटना यहां के कसया थाने के धुरिया भाठ के सामने सोनरा नदी की है। दो दिन पहले छलांग लगाने वाले युवक की लाश गुरुवार को सुबह करीब एक किमी दूर झाड़ी के पास उतराती दिखी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस बीच पता चला है कि वह नदी किनारे बैठकर स्कूल जा रही लड़कियों पर फब्तियां कस रहा था। लड़कियों ने इस चेतावनी दी तो नाराज होकर नदी में कूद गया था।  
धुरिया गांव निवासी लकड़ू बांसफोड़ (19 ) ने मंगलवार को पुल से नदी से छलांग लगा दी थी। छलांग लगाने के बाद मुख्य धारा की चपेट में आ गया था। स्थानीय गोताखोर के द्वारा दो दिन ढूढने के बाद भी उसका पता नहीं चल सका था। गुरुवार को उसकी लाश लगभग एक किलोमीटर दूर झाड़ी के पास उतराती दिखी। ग्रामीणों ने शव निकाल कर पुलिस को सूचना दी। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार को लगभग 10 बजे सोनरा नदी के पुल पर लड़का बैठा था। पढ़ने वाली लड़कियों को देख कर फब्तियां कस रहा था। नाराज लड़कियों ने पुलिस व परिवार के लोगों से शिकायत करने की चेतावनी दी और आगे बढ़ गयीं। इसके तत्काल बाद उसने नदी की बीच धारा में छलांग लगा दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *