Aaj Ki Kiran

छात्र-छात्राओं के उत्साहवर्धन के लिए किया कार्यक्रम

Spread the love


काशीपुर। महिला उत्थान, विकास एवं मार्शल आर्टस सीख रहे छात्र-छात्राओं के उत्साहवर्धन के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को महिला कानून और केंद्रीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
स्वामी विवेकानंद योग पार्क में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तराखंड राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष सायरा बानो और विशिष्ट अतिथि बबली यादव ने किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को स्वयं की रक्षा के लिए मार्शल आर्टल सीखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महिलाओं के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं, महिला उत्पीड़न, महिला उत्थान, महिलाओं से संबंधित कानूनी जानकारी देकर जागरूक किया। इस दौरान राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष सायरा बानो ने जीजीआईसी महुआखेड़ा गंज की निवर्तमान प्रधानाचार्य बबली यादव को सम्मानित किया। संचालन स्वर्ण पदक विजेता मनदीप कौर ने किया। वहां पर स्वर्ण पदक विजेता मुकेश यादव, विजेंद्र चौधरी, राज कौर, विक्रमदास, कुलदीप कौर, गीता चंद्रा, सीमा, इकबाल अहमद, शकील अहमद समेत छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *