छठ घाट पर उगते हुए सूरज को प्रणाम कर छठ माई का आशीर्वाद प्राप्त किया मुख्यमंत्री ने

Spread the love

खटीमा। आस्था का लोकपर्व छठ का आज उगते सूरज को अर्घ्य देने के साथ ही समापन होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरूवार झनकईया, 22 पुल, मेलाघाट छठ घाटों में श्र(ालुओं के बीच पहुंचे। उन्होंने छठ घाट पर उगते हुए सूरज को प्रणाम कर छठ माई का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने मात्र शक्ति सहित सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि छठी मैया की कृपा सदैव सभी पर बनी रहे। उन्होंने कहा कि सूर्य उपासना का यह पावन पर्व हमे प्रकृति से जोड़ता है। उन्होंने कहा कि हमे सूर्य देवता से सीख लेनी चाहिए,जोकि नित्य अपने कर्म करतें रहते हैं। हमें सूर्य देवता को प्रेरणा एवं मार्गदर्शक मानकर अपने कार्य समय से करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सूर्य देवता पूरे संसार को प्रकाशमान करते हैं और तनिक भी अहंकार नहीं करते। इस दौरान श्री धामी ने प्रसाद भी ग्रहण किया व बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया।
अपने चहेते मुख्यमंत्री को क्षेत्रीय जनता ने अपने साथ पाकर प्रशन्नता व्यक्त की। इस दौरान बच्चों, युवाओं के साथ ही बुजुर्ग व्यक्तियों ने भी मुख्यमंत्री धामी के साथ जमकर सेल्फी लेकर कैमरे में केद करते हुए इन लम्हों को यादगार बनाया।
इस दौरान मनोज साही, पीआरओ प्रमोद जोशी, प्रशासनिक अधिकारी सीएम कार्यालय किशोर राणा, संतोष, सतीश गोयल, अमित पाण्डे, हरेन्द्र ठाकुर, रमेश जोशी, विनोद कुमार, अजय कुमार, विजय, सुनील, मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाई, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, उप जिलाधिकारी निर्मला बिष्ट, तुषार सैनी, कोस्तुभ मिश्रा, तहसीलदार यूसुफ अली आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hello