Aaj Ki Kiran

चोरी गई गाय बरामद, महिला सहित तीन गिरफ्तार

Spread the love



काशीपुर। चोरी गई गाय को बरामद करती पुलिस ने गाय चोरी में लिप्त एक महिला सहित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक पिकअप वाहन जिसमें गाय को लादकर ले जाया जा रहा था, उसको कब्जे में लिया है।
जानकारी के अनुसार मोहल्ला कटोराताल निवासी गोपाल पुत्र सुरेश ने विगत दिवस कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी पालतू गाय जिसकी उम्र करीब 3 वर्ष है, जिसने अभी 5 दिन पहले ही बछड़े को जन्म दिया था, उसे 29 मई को बड़े गुरुद्वारे के पास घास चरते हुये अज्ञात चोर ने चुरा लिया। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में घटना के अनावरण हेतु तत्काल एक पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। कैमरों एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर बु(वार को रेलवे क्रांसिंग रामनगर रोड के पास चोरी गई गाय को पिकप संख्या यूके-18 सीए-1757 में चालक अशरफ पुत्र राहत खां निवासी मोहल्ला विजयनगर नई बस्ती काशीपुर, चन्द्रवती पत्नी किशन पाल निवासी शौकानगला केलाखेड़ा व कविता पत्नी मंगल सेन निवासी टांडा उज्जैन काशीपुर के कब्जे से सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के आधार पर अभियोग में 411 आईपीसी की वृ(ि की गई। पूछताछ पर अभियुक्तगण ने बताया कि घटना के दिन हम तीनों किसी जानवर को चोरी करने व उससे मोटा पैसा कमाने की नीयत में घूम रहे थे कि हमें बड़े गुरुद्वारे के पास एक नई दुधारू गाय दिख गई जो हमें पसंद आ गई। आस पास कोई नहीं है हम तीनो ने मिलकर तत्काल उसे पिकप में लादा और टांडा उज्जैन की तरफ ले गए और उसे छिपाकर कहीं बांध दिया। आज हम उसे तीनो मिलकर अच्छे दामों में बेचने व बेचे हुये पैसे आपस में मिलकर बांटने की चाह में काशीपुर आए थे कि आपने पकड़ लिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी एसएसआई प्रदीप मिश्रा, एसआई धीरेन्द्र परिहार, एसआई नवीन बुधानी,  कां. प्रेम कनवाल, कां. गिरीश मठपाल, कां. सुरेंद्र सिंह शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *