काशीपुर। धर्मयात्रा महासंघ ने आगामी 22 मार्च से प्रारंभ होने वाले ऐतिहासिक चैती मेले में व्यवस्था चैकस रखने हेतु उपजिलाधिकारी/मेलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन में कहा गया कि सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में मेला शुरू होने से समाप्ति तक शु( पेजयल आपूर्ति व्यवस्था चैबीस घन्टे सुचारू होनी चाहिए। प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, सफाई, कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव, सड़े गले फलों व बासी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबन्ध, स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना, मुख्य मार्गों पर सुबह-सायं छिड़काव व्यवस्था, महादेव नहर में मेला अवधि के दौरान शु( पेयजल की आपूर्ति तथा नहर में पड़ने वाले प्रदूशित पानी की निकासी पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाने के साथ ही द्रोणासागर के उत्तर में गौशाला गांधी आश्रम होते हुए चैती मेला तक जाने वाले मार्ग पर सुरक्षा की दृष्टि से प्रकाश व्यवस्था एवं पुलिस पेट्रोलिंग की मांग की गई है। इसके अतिरिक्त मेला क्षेत्र में अग्निशमन व्यवस्था, चल शौचालय की व्यवस्था, मेला परिसर व आसपास में महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती, मेले में मांसाहारी वस्तुओं की बिक्री तथा मनचलों, जेबकतरों पर अंकुश लगाये जाने की मांग की गई है। क्षतिग्रस्त खोखरा मार्ग के निर्माण की मांग ज्ञापन में उठाई गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में राष्ट्रीय महामंत्री कृष्ण कुमार अग्रवाल एडवोकेट, आरपी राय, डा. महेश अग्निहोत्री, पं. राघवेन्द्र नागर, विपिन अग्रवाल एडवोकेट, पार्षद गुरविन्दर सिंह चण्डोक, अशोक कुमार अग्रवाल ;पैगियाद्ध, क्षितिज अग्रवाल, धर्मेन्द्र तुली एडवोकेट, मदनमोहन गोले, विनोद कुमार मेहरोत्रा, सुभाष चन्द्र शर्मा, देवल अग्रवाल, जय प्रकाश सिंह, अश्वनी शर्मा थे।
