Aaj Ki Kiran

चार धान खरीद केंद्रों पर 17 हजार क्विंटल धान की खरीद

Spread the love

बाजार भाव अधिक होने के कारण किसानों का रुख खुले बाजार की ओर


अनिल शर्मा
ठाकुरद्वारा ( मुरादाबाद )
रतूपुरा रोड स्थित मंडी समिति में चार सरकारी धान खरीद केंद्र खोले गए हैं ताकि क्षेत्र के किसानों को अपना धान बेचने में परेशानी का सामना ना करना पड़े Iजिसके चलते अब तक चारों धान खरीद केंद्रों पर किसानों का 17 हजार कुंटल धान की खरीद की जा चुकी है |
एस एम आई जगत नारायण सिंह ने बताया कि रतूपुरा रोड स्थित मंडी समिति में तीन धान खरीद केंद्र खाद्य रसद विभाग के व एक पीसीयू का धान खरीद केंद्र खोला गया है । चारों धान खरीद केंद्रों पर लगातार धान खरीदा जा रहा है l धान खरीदारी का कार्यक्रम शासन के निर्देशानुसार 1 अक्टूबर से किया गया था लेकिन क्षेत्र में बारिश होने के कारण धान देरी से कटने की वजह से सरकारी धान खरीद केंद्रों पर देर से खरीद शुरू हो पायी थी | 1 नवंबर से अभी तक चारों धान खरीद केंद्रों पर 17 हजार कुंतल कुंतल धान की खरीद की जा चुकी | सरकार ने धान का समर्थन मूल्य 2040 रूपये व
2060 निर्धारित किया गया है I सरकार द्वारा प्रत्येक धान खरीद केंद्र का 25 हजार कुंतल धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है l बाजार भाव कम होने के कारण पहले काफी मात्रा में अपना धान लेकर खरीद केंद्रों पर पहुंच रहे थे l लेकिन खुले बाजार का रेट घर में अधिक होने के कारण किसान अपना धान सरकारी धान खरीद केंद्र पर न लाकर खुले बाजार में महंगे दामों में नकद में बेच रहे हैं l हालांकि अभी भी उनके चारों खरीद केंद्रों पर लगातार धान खरीद चल रही है l किसानों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है I इसी के बाद किसानों को टोकन प्रक्रिया के तहत धान खरीदा जा रहा है |केंद्र प्रभारी ने बताया कि किसानों से अपील की गई है कि विचोलिया से सावधान रहें Iअपना धान साफ सुथरा व सुखाकर लेकर आएं । 17 प्रतिशत से अधिक नमी के धान की खरीद नहीं की जाएगी | किसानों से खरीदा जा रहे धान का भुगतान भी सारी प्रक्रिया होने के बाद उनके खातों में पहुंच रहा है । भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी का कहना है कि सरकारी धान खरीद केंद्रों पर कई कई दिन तक किसानों को अपने वाहन लेकर खड़ा रहना पड़ता है | बाजार भाव अधिक होने के कारण किसान सीधा खुले बाजार मैं अपना महंगा धान बेचकर नकद धनराशि प्राप्त कर रहा है । अरे केंद्रों पर ध्यान तो लगाने के बाद 15 से 1 महीने तक भुगतान की प्रतीक्षा करनी पड़ती है I किसान के धान खरीद का भुगतान किसान के धान खरीद का भुगतान का समय 1 सप्ताह निर्धारित सरकार को करना चाहिए I

ठाकुरद्वारा रतूपुरा मंडी समिति में सरकारी धान खरीद केंद्र पर किसानों का धान तोलते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *