काशीपुर। पुलिस ने रामनगर रोड पर केलामोड़ के निकट से आईटीआई थाना अन्तर्गत चैती गांव निवासी रोहित कुमार पुत्र मनीपाल को एक नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार कर धारा 4/25 आम्र्स एक्ट के तहत उसका चालान किया है। उधर, नगर के मौहल्ला पंजाबी सराय निवासी प्रदीप यादव रूप चन्द्र को पुलिस ने 315 बोर के एक तमंचे व दो जिंदा कारतूस समेत केलामोड़ के निकट से गिरफ्तार कर धारा 3/25 आम्र्स एक्ट के तहत उसका चालान किया है।
