Aaj Ki Kiran

चम्पा में जघन्य हत्याकांड, प्रेमी की बॉडी के 8 टुकड़े कर नाले में फेंका

Spread the love


धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के चम्पा में भी मुंबई-दिल्ली की तर्ज पर मर्डर  करने के बाद शव के 8 टुकड़े करके नाले में फेंकने का मामला सामने आया है। इसे हिंदू-मुस्लिम युवक-युवती की प्रेम कहानी का दुखद अंत बताया जा रहा है। चम्पा में 21 साल के युवक मनोहर की हत्या के बाद शरीर के 7-8 टुकड़े किए गए और फिर शव बोरी में भरकर नाले में फेंक दिया। फिलहाल, पुलिस ने मामले में युवती और उसके भाईयों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद मौके पर तनाव हो गया था। हालांकि, कोई अप्रिय घटना पेश नहीं आई है। चंबा के एसपी अभिषेक यादव ने मर्डर की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार, चम्बा के सलूनी के किहार के बांदल गांव का यह मामला है। 9 जून को युवक मनोहर की लाश मिली है। जो ‎कि 6 जून से लापता बताया जा रहा है। पु‎लिस के अनुसार यह प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला है। जानकारी के अनुसार युवक और युवती की काफी अच्छी जानपहचान थी। लेकिन लड़की के परिवार वालों को यह पसंद नहीं था। आरोप है कि लड़की के भाईयों ने युवक की हत्या के बाद उसके शरीर के 8 टुकड़े किए तथा फिर इन टुकड़ों को बोरी में बंद कर दिया। बाद में आरोपियों ने नाले में पत्थरों के नीचे बोरी को दबा दिया। नौ जून को जब कुछ लोग मौके से गुजर रहे थे तो उन्हें बदबू आई और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जांच-पड़ताल में बोरी से मनोहर के शरीर के हिस्से मिले हैं।
इस पूरे घटनाक्रम पर चंबा के एसपी अभिषेक यादव ने बताया कि युवक की हत्या का मामला सामने आया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, भाँदल हत्याकांड के आरोपियों का उनकी बिरादरी ने अपने समाज से बहिष्कार कर दिया है। घटना के बाद हिंदू जागरण मंच के सदस्यों ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की है। युवक मनोहर की मां ने बेटे की हत्या के आरोपियों के लिए फांसी की मांग की है। मनोहर का एक छोटा भाई भी है। बता दें कि मुंबई में हाल ही में एक शख्स ने अपनी पार्टनर की हत्या के बाद कई टुकड़े कर दिए थे। वहीं, दिल्ली में श्रद्धावॉल हत्याकांड में भी कुछ ऐसा ही हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *