Aaj Ki Kiran

चन्द्रावती मिहाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर का शुभारम्भ

Spread the love



काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारम्भ आज महाविद्यालय प्राचार्या डाॅ. कीर्ति पन्त एवं एसो. प्रो. डाॅ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया।
इस अवसर पर छात्राओं ने सरस्वती वन्दना, स्वागत गीत, कुमाऊँनी नृत्य, पंजाबी नृत्य, शास्त्रीय नृत्य आदि प्रस्तुत किये। कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. वन्दना सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में होने वाले नशा उन्मूलन, पर्यावरण संरक्षण, टीकाकरण, साक्षरता कार्यक्रम, स्वास्थ्य, नुक्कड़ नाटक जैसे कार्यक्रमों एवं बौ(िक सत्र के अन्तर्गत होने वाले सैल्फ डिफेन्स एवं रक्तदान शिविर लगाये जाने सम्बन्धी जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. गीता मेहरा द्वारा किया गया। इस अवसर पर डाॅ. मन्जु सिंह, डाॅ. रमा अरोरा, डाॅ. अंजलि गोस्वामी, डाॅ. दीपा चनियाल, डाॅ. रंजना, श्रीमती प्राची धौलाखण्डी, डाॅ. ज्योति रावत, डाॅ. पुष्पा धामा, डाॅ. ज्योति गोयल, डाॅ. मंगला, श्रीमती कृति टण्डन, कु. शिवानी साह, पवन कुमार, कु. किरन फत्र्याल, कु. सृष्टि सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *