
काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ’सिंगल यूज प्लास्टिक उन्मूलन प्रकोष्ठ’ द्वारा पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इसमें प्लास्टिक उन्मूलन प्रकोष्ठ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
नाटक के माध्यम से छात्राओं ने सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील करते हुए प्लास्टिक से होने वाली बीमारियों, भूमि की उर्वरक क्षमता का अभाव एवं पानी की समस्या आदि के सम्बन्ध में जानकारी दी। नोडल अधिकारी डॉ. मंगला ने सिंगल यूज प्लास्टिक उन्मूलन हेतु शपथ दिलाई। इस दौरान महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. कीर्ति पन्त ने छात्राओं को सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए प्लास्टिक के स्थान पर कागज, कपड़े, जूट आदि से निर्मित वस्तुओं के प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर उप प्राचार्या डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, डॉ. मंजू सिंह, डॉ. अंजलि गोस्वामी, डॉ. रंजना, डॉ. ज्योति गोयल, डॉ. पुष्पा धामा, शीतल अरोरा, मीनाक्षी पन्त, दीक्षा मेहरा, डॉ. शोभित त्रिपाठी, श्रीमती कृति टण्डन आदि उपस्थित रहे।