Aaj Ki Kiran

गुरू गोविन्द सिंह जी के प्रकाशपर्व पर निकाला गया विशाल नगर कीर्तन

Spread the love



काशीपुर। सिक्खों के दसवें गुरू साहिब श्री गुरू गोविन्द सिंह जी के प्रकाश पर्व पर शहर भर में आज विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। फूलों से सजी पालकी आकर्षण का मुख्य केन्द्र रही।
गुरूद्वारा श्री ननकाना साहिब से प्रमुख बाबा सुरेन्द्र सिंह दिल्ली वालांे की अगुवाई में विशाल एवं भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन में सबसे आगे युवा निशान साहिब के प्रतीक को लेकर चल रहे थे। उनके पीछे तमाम संगत गुरवाणी का उद्घोष करती चल रही थी। नगर कीर्तन किला तिराहा, मुख्य बाजार, एमपी चौक, चीमा चौराहा, रानी पदमावती कालोनी आदि से होते हुए पुनः बड़ा गुरूद्वारा पहुंचा।ें विभिन्न स्थानों पर नगर कीर्तन का जोरदार स्वागत किया। नगर कीर्तन में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, मेयर ऊषा चौधरी, पूर्व चेयरमैन शमशुद्दीन, जसपाल सिंह चड्डा, दिलप्रीत सिंह सेठी, गुरविंदर सिंह चण्डोक, अमरीक सिंह सेठी, गुरविंदर सिंह सेठी, गुरविंदर सिंह कोहली, सुखविन्दर सिंह, सुखप्रीत सिंह चड्डा, संयोग  चावला, राजू सेठी, चेतन अरोरा,  वेद प्रकाश तिवारी, जितेन्द्र जीतू, कंवलजीत सिंह, सुरजीत सिंह, गुरदेव सिंह, हरप्रीत सिंह सेठी, अरविंदर सिंह आनन्द, जसवीर सिंह कोहली, जितेन्द्र छाबड़ा सहित बड़ी संख्या में श्र(ालुगण के अलावा सुरक्षात्मक दृष्टि से एसपी अभय सिंह, सीओ वंदना वर्मा, कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी, तहसीलदार यूसुफ अली सहित पुलिस फोर्स मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *