गुरविंदर सिंह चंडोक बने भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता

काशीपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने पार्टी के प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची जारी करते हुए काशीपुर के गुरविंदर सिंह चंडोक समेत कुमाऊं से तीन भाजपा नेताओं को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश प्रवक्ता बने गुरविंदर सिंह चंडोक ने प्रदेश नेतृत्व के साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। वहीं, भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं समेत प्रबु( जनों ने चंडोक को बधाई दी है।
