Aaj Ki Kiran

गुड़िया आवास पर महिला कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने कार्यकर्ताओं व मीडिया से रूबरू होते हुए विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने को दिए टिप्स

Spread the love


काशीपुर। महिला कांग्रेस प्रदेश प्रभारी परमिंदर कौर छीना ने आगामी विधान सभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कार्यकर्ताओं को टिप्स देते हुए हमें हर हाल में यह चुनाव जीतकर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनानी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव के संबंध में किसी भी तरह की कोताही न बरतने का आहवान किया। दिवंगत पूर्व सांसद सत्येंद्र चंद गुड़िया के आवास पर कार्यकर्ताओं से रूबरू महिला कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने आपसी मतभेद भुलाकर आगामी विधानसभा चुनाव फतेह करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जिसे भी प्रत्याशी बनाएगी उसे ही सब कांग्रेसी कार्यकर्ता एकमत होकर चुनाव जितायेंगे। बूथ कमेटियों पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे बूथ मजबूत होंगे तभी हम विधानसभा चुनाव आसानी से फतेह कर सकते हैं। महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष को निर्देशित करते हुए परमिंदर कौर ने कहा कि नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक बूथ पर दो महिला कांग्रेस सदस्यों की नियुक्ति की जाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी बूथ स्तर पर अति आवश्यक है। इससे कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर बड़ी मजबूती मिलेगी। इस दौरान पत्रकारों से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ आगामी विधानसभा चुनाव फतेह करेगी। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में महिला कांग्रेस की अहम भूमिका रहेगी। और कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड में अपनी सरकार बनाएगी। उन्होंने दावा किया कि इस बार काशीपुर में निश्चित तौर पर कांग्रेस का उम्मीदवार भारी वोटों से जीत हासिल करेगा। इस मौके पर श्रीमती विमला गुड़िया, कुसुम पंत, संदीप सहगल एडवोकेट, मनोज जोशी एडवोकेट, विमल गुड़िया, मुक्ता सिंह, उमा वात्सल्य, मीनू सहगल, लता शर्मा, डा. दीपिका गुड़िया आत्रेय, आशीष अरोरा बाॅबी, पूनम अरोरा, रोशनी बेगम, कल्पना गुड़िया, माधुरी माहेश्वरी, पूजा शर्मा, मंसूर अली मंसूरी, राशिद फारुखी, संतोष गुड़िया, राजरानी गुड़िया, लक्ष्मी गर्ग, कुमकुम सक्सैना, मंजू गुड़िया, रुचि मेहरोत्रा, मीना अरोरा, रीता कचैरिया समेत तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *