काशीपुर। गिरीताल मार्ग पर नगर निगम काशीपुर द्वारा हरे भरे वृक्षों के कटान पर भविष्य में रोक लगाये जाने हेतु कृष्ण कुमार अग्रवाल एडवोकेट ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया, जिसमें कहा गया कि 11 जून को सूर्योदय से पूर्व आनन फानन में नगर निगम द्वारा गिरीताल मार्ग पर हरे भरे 25 से 30 साल पुराने घने छायादार वृक्षों को कटबाया जाना क्षेत्र में घोर निन्दा का विषय बनता जा रहा है। सर्व विदित है कि हरे भरे छायादार वृक्ष पर्यावरण को प्रदूषण मुक्ति और वायुमंडल शु( रखने के मार्ग में अहम भूमिका निभाते हैं। यही कारण है कि तमाम सामाजिक संस्थायें और हमारे केन्द्र सरकार व प्रांत सरकारें प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में वृक्षारोपण कार्य में सहयोग करती हैं। किन्तु इसके विपरीत नगर निगम द्वारा उक्त वृक्षों को कटवाना निन्दनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर निगम आगे भी इस मार्ग पर खड़े हरे भरे पेड़ों के कटान की योजना बना रहा है। उन्होंने मांग की है कि जनहित में इन वृक्षों के कटान पर रोक लगाई जाये।
