गाजियाबाद इस वर्ल्ड बुक गर्ल की दुनिया कर रही है तारीफ

Spread the love



गाजियाबाद । गाजियाबाद की बेटी कामाक्षी शर्मा साइबर अपराध के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। लोगों को जागरूक करने के साथ अब तक 50 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दे चुकी है। इस काम के लिए दुनिया में उनकी तारीफ हो रही है। शहर की बेटी का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज है। गाजियाबाद के ओल्ड पंचवटी कॉलोनी निवासी कामाक्षी शर्मा के पिता रघु शर्मा दिल्ली में नौकरी करते हैं। मां ममता शर्मा गृहणी हैं। कामाक्षी ने गाजियाबाद में 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की। इसके बाद वर्ष 2017 में गढ़वाल विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस से बीटेक किया। वह साइबर अपराध के विषय में एक्सपर्ट हैं। कमाक्षी ने पढ़ाई के दौरान ही साइबर अपराध के खिलाफ लोगों को जागरूक करने की ठानी। यही वजह है कि पढ़ाई पूरी होने के बाद नौकरी की तलाश न करके साइबर ठगी से बचाने के लिए लोगों को प्रेरित करने का रास्ता चुना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hello