Aaj Ki Kiran

गांधी-शास्त्री जयंती पर महापौर दीपक बाली के नेतृत्व में शुरू किया गया सफाई अभियान

Spread the love

गांधी-शास्त्री जयंती पर महापौर दीपक बाली के नेतृत्व में शुरू किया गया सफाई अभियान

गांधी-शास्त्री जयंती पर महापौर दीपक बाली के नेतृत्व में शुरू किया गया सफाई अभियान
गांधी-शास्त्री जयंती पर महापौर दीपक बाली के नेतृत्व में शुरू किया गया सफाई अभियान

काशीपुर।  यहां नगर निगम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर देश के दोनों महान सपूतों को श्र(ा सुमन अर्पित किए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में मनाए जा रहे स्वच्छता एवं सेवा पखवाड़े के तहत अपने राष्ट्र शहर गांव एवं गली तथा घर को साफ स्वच्छ और सुंदर रखने की शपथ ली गई। इस अवसर पर महापौर दीपक बाली के नेतृत्व में सफाई अभियान शुरू किया गया और नगर निगम अधिकारियों कर्मचारियों पार्षदों भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं पर्यावरण मित्रों ने नगर निगम से शुरू होकर मुख्य चौराहा होते हुए स्व. सत्येंद्र चंद्र गुड़िया मार्ग और पोस्ट ऑफिस रोड होते हुए सड़कों की सफाई की तथा शहर को साफ और स्वच्छ रखने का संदेश दिया। महापौर दीपक बाली, नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट, सहायक नगर आयुक्त कमल मेहता,  पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा, इंतजार हुसैन, ईश्वर चंद्र गुप्ता, अर्जुन सिंह, मानवेंद्र सिंह मानस, मोहन बिष्ट,  नगर स्वास्थ्य अधिकारी अमरजीत सिंह साहनी, सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट, लवीश अरोरा, सुशील शर्मा, अभिषेक गोयल, राजू सेठी, गौरव सक्सेना, राजकुमार यादव, राजीव अरोरा बच्चू, मुकेश पाहवा, सर्वेश शर्मा शशि, पार्षद पुष्कर बिष्ट, राशिद फारूकी, सलीम, अशोक सैनी, सीमा सागर, खालिद हुसैन, अनिल कुमार, मयंक मेहता, प्रिंस बाली, प्रधान संघ के अध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सी, अजय बन्नू और दर्जनों पर्यावरण मित्रों ने नगर निगम परिसर में आयोजित श्र(ांजलि सभा में भाग लिया और श्र(ा सुमन अर्पित किए।