गहने नहीं लौटाने पर भाइयों ने बहन की सास को मारी गोली

Spread the love

नई दिल्ली । दिल्ली के रोहिणी में एक युवती के भाईयों ने ससुराल में आकर उसकी सास की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसकी बहन पिछले दिनों मायके से गहने लेकर आई थी वह इन गहनों को वापस लेने आए थे लेकिन बहन की सांस अड़ंगा लगा रही थी। इसलिए गुस्से में उन लोगों ने उसे गोली मार दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला शुक्रवार का है। मृतका की पहचान गीता शर्मा (50) के रूप में हुई है। गीता के बेटे ने मुस्लिम लड़की के साथ करीब एक साल पहले प्रेम विवाह किया था। करीब चार महीने पहले गीता की बहू मायके गई थी। बताया जा रहा है कि वह मायके से कुछ गहने लेकर आई थी। इन्हीं गहनों को वापस मांगने के लिए उसके भाई व कुछ अन्य लोग  उसके ससुराल आए और गहने लौटाने को कहा। इसी बात को लेकर इनके बीच युवती की सास के साथ कुछ नोकझोंक हुई। आरोप है कि इसी गुस्से में आकर आरोपियों ने युवती की सास को गोली मार दी। पुलिस के मुताबिक सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंच कर छानबीन की। आरोपियों के नाम सामने आने के बाद तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि अभी तक की पूछताछ में पूरा मामला साफ नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस अब तक प्राप्त तथ्यों और सबूतों के आधार पर वारदात की कहानी तैयार करने का प्रयास कर रही है पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मृतका गीता शर्मा ब्राह्मण परिवार से संबंध रखती है। जबकि उसके बेटे ने मुस्लिम लड़की से शादी की थी। इस शादी को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी तनाव की स्थिति थी। बताया जा रहा है कि लड़की वाले गीता के परिवार से रंजिश रखते थे। वहीं गीता भी अपनी बहू और उसके परिवार वालों को पसंद नहीं करती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hello