Aaj Ki Kiran

गर्लफ्रैंड को गिफ्ट देने के लिए चुरायी मोटर साईकिल

Spread the love


बस्ती । पैकोलिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत चोरी की गयी दो मोटर साईकिलों के संग दो चोर पकड़े जाने का मामला सामने आया है ।  पहला मामला है पडिय़ाडीह गाँव निवासी रंगीलाल पुत्र मोतीलाल का 28 मार्च को इनके घर पर टीनशेड से रात में मोटर साईकिल गायब हो गयी थी इन्हीं के भाई रामदास के नाम से गाड़ी थी पुलिस अधीक्षक बस्ती को तहरीर दी गयी  उन्हीं के आदेश पर पैकोलिया पुलिस ने इस मामले में चोरी का मुकदमा पंजीकृत किया था ।    दूसरा मामला क्षेत्र के बड़ेरिया कुंवर गाँव का है  सूरज अग्रहरि पुत्र संतोष ने 9 मई में पुलिस को दी गयी तहरीर में आरोप लगाया था कि  मोटर साईकिल लेकर मैं बहूभोज निमंत्रण में गया था मेरी गाड़ी को अग्यात चोर चोरी कर ले गये । दोनों मामलों में चोरी का मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस छानबीन में जुटी थी  थानाध्यक्ष पैकोलिया दुर्गेश कुमार पांडेय, एंटी व्हीकल थेप्ट टीम के उपनिरीक्षक गजेन्द्र प्रताप सिंह और सर्विलांस सेल टीम के उपनिरीक्षक दुर्गविजय सिंह ने जरिए मुखबिर की सूचना पर बुधवार की सुबह संयुक्त कार्यवाही करते हुए दोनों अभियुक्तों  अनिकेत सिंह उर्फ कल्लू पुत्र सुरेश कुमार सिंह,  व  नन्दलाल उर्फ नन्दू पुत्र रामदयाल निवासीगण  बड़ेरिया कुंवर को सूचना पर घर से ही पकड़ कर गिरफ्तार कर लिया गया और मौके से चोरी की दोनों मोटर साईकिल भी बरामद की गयी ।  थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि चोरों से पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि गर्लफ्रैंड को गिफ्ट देने के लिए मोटर साईकिल चुराया था और जेब खर्चा भी चलता है ।  आरोपियों को विधिक कारवाई करते हुए न्यायालय बस्ती भेजा गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *