गन्ने में लगने वाली बीमारियों की जानकारी दी

वीसी के माध्यम से बैठक करते कृषि वैज्ञानिक
काशीपुर। गन्ना विकास विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा रेड रॉट सहित अन्य कीट एवं रोगों की रोकथाम के संबंध में अपर गन्ना एवं चीनी आयुक्त चन्द्र सिंह इमलाल की अध्यक्षता में समस्त सहायक गन्ना आयुक्तगण, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षकगण तथा गन्ना वैज्ञानिकों की एक बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आहूत की गई।
बैठक में अपर आयुक्त द्वारा जोन स्तर पर रेड रॉट सहित गन्ने में लगने वाले अन्य कीट एवं रोगों की स्थिति की जानकारी प्राप्त की गई। गन्ना वैज्ञानिक डॉ. संजय कुमार एवं सि(ार्थ कश्यप ने कृषकों को गन्ना फसल में लगने वाले प्रमुख रोग एवं कीटों की पहचान तथा उनकी रोकथाम के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। डा. संजय कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में गन्ना फसल में रेड रॉट रोग का प्रकोप दृष्टिगत हो रहा है, जो गन्ना उत्पादन के लिए अत्यन्त हानिकारक है। जहां भी इस रोग के लक्षण दिखाई दें, वहां प्रभावित पौधों को तुरंत उखाड़कर नष्ट कर दिया जाए। इसके लिए दवा का छिड़काव की भी जानकारी दी। साथ ही कृषकों को यह भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई कि खेतों में जलभराव की स्थिति से बचें, क्योंकि जलभराव की दशा में रेड सेंट का प्रसार और अधिक तेजी से होता है। बैठक में प्रचार एवं जनसम्पर्क अधिकारी नीलेश कुमार तथा वी.सी. के माध्यम से समस्त सहायक गन्ना आयुक्तगण एवं ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षकगण उपस्थित रहे।

**mitolyn reviews**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.