गन्ना किसान संस्थान ने किलावली में किया कृषक गोष्ठी का आयोजन

काशीपुर। गन्ना किसान संस्थान एवं प्रशिक्षण केंद्र काशीपुर द्वारा गन्ना विकास परिषद काशीपुर परिक्षेत्र के ग्राम किलावली में एक दिवसीय कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी में संबोधित करते हुए गन्ना विभाग के प्रचार एवं जनसंपर्क अधिकारी नीलेश कुमार ने गन्ने की बुवाई जैसे विषय से किसानों को अवगत कराते हुए बताया कि गन्ने की कृषि में गहराई तथा दूरी का बहुत महत्व है, अतः किसान बंधु इसका पालन करें। गन्ना किसान अपने खेत की अच्छी सी तैयारी करके ही गन्ने की बुवाई प्रारंभ करें। जिन गन्ना किसानों को शरद कालीन गन्ना की बुवाई करनी है, वह उत्तम बीज का चुनाव करें। प्रत्येक कृषक को नवीनतम तकनीक के आधार पर गन्ना की कृषि करनी चाहिए। कृषक को अपनी भूमि की जांच करानी चाहिए। गन्ना अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा बताया गया कि वर्तमान में 15023, 13235, 14201 जैसी उन्नतशील प्रजातियां है जिनको गन्ना कृषकों को प्रोत्साहित करना चाहिए। बैठक में गन्ना अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक संजय कुमार, प्रमोद कुमार सहित गन्ना विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में प्रगतिशील कृषक मौजूद रहे।
