काशीपुर। चैती मेला परिसर स्थित मां बालसुन्दरी देवी मंदिर और दढ़ियाल रोड स्थित खोखरा देवी मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के लिए श्र(ालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। उत्तर प्रदेश और अन्य क्षेत्रों से भारी संख्या में यहां पहुंचे श्र(ालुओं ने मां बाल सुंदरी देवी और मां खोखरा देवी के दर्शन किए प्रसाद चढ़ाया और मन्नत मांगी।
विदित हो कि चैती मेले में काशीपुर के साथ-साथ अन्य राज्यों से श्र(ालु प्रसाद चढ़ाने आते हैं। इसे मां बालसुन्दरी देवी में श्र(ालुओं की प्रगाढ़ आस्था ही कहा जाएगा कि इस बार भी मेले में प्रसाद चढ़ाने हेतु श्र(ालुओं की काफी भीड़ देखने को मिल रही है। बुधवार तड़के मां बालसुन्दरी देवी का डोला मंदिर भवन पहुंचते ही मां बाल सुंदरी देवी को प्रसाद अर्पित करने को श्र(ालु उमड़ पड़े। मां बाल सुंदरी देवी मंदिर के प्रधान पंडा वंश गोपाल विद्यापति अग्निहोत्री के मुताबिक दो दिनों में भारी संख्या में श्र(ालु मां के दरबार में प्रसाद चढ़ाने पहुंचे है। उधर, खोखरा मंदिर के पुजारी पुलकित गोस्वामी ने बताया कि काफी अधिक संख्या में श्र(ालुओं की भीड़ उमड़ी है। मां खोखरा देवी और मां बाल सुंदरी देवी का आपस में सास-बहू का रिश्ता है। मां बाल सुंदरी देवी मां खोखरा देवी की सास हैं। मान्यता है कि मां खोखरा देवी अपने पति अभिमन्यु के साथ सती हो गई थीं, इसीलिए सबसे पहले इनकी पूजा का विधान है। खोखरा मंदिर पर पूजा करने और प्रसाद चढ़ाने के बाद श्र(ालु मां बाल सुंदरी देवी मंदिर में पूजा करने और माथा टेकने जाते हैं। श्र(ालुओं के मुताबिक विवाह और संतान होने के बाद जोड़े खोखरा मंदिर और मां बाल सुंदरी देवी मंदिर पूजा करने आते हैं। एसपी काशीपुर अभय सिंह ने बताया कि दोनों ही मंदिरों में आने वाले श्र(ालुओं को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए दोनों ही स्थानों पर पर्याप्त पुलिस फोर्स की व्यवस्था की गई है।
