Aaj Ki Kiran

‘खुट्टू मास्टर साहब’ की स्मृति में काव्य संध्या का आयोजन

Spread the love

काशीपुर। मौहल्ला कानूनगोयान स्थित श्याम मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल में माता मंसा देवी शोभायात्रा के संस्थापक स्व. रमेश चन्द्र शर्मा ्र‘खुट्टू मास्टर साहब’ की स्मृति में एक काव्य संध्या आयोजित की गई, जिसका शुभारंभ खुट्टु मास्टर साहब की धर्मपत्नी श्रीमती कुंती शर्मा, मुख्य अतिथि चौधरी विजेन्द्र सिंह, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती शालिनी शर्मा एवं कार्यक्रम अध्यक्ष नीलेश कुमार के द्वारा सयुंक्त रूप से माता माता सरस्वती एवं स्व. खुट्टू मास्टर साहब के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया ।
काव्य संध्या में सर्वप्रथम कवि सोमपाल प्रजापति, कवि शेष कुमार सितारा एवं विवेक प्रजापति द्वारा माता सरस्वती की वंदना की गई। इसके बाद कवि सर्वेश शर्मा, सुभाष चंद्र शर्मा, सोमपाल सिंह प्रजापति, कैलाश चन्द्र प्रजापति, जितेन्द्र कुमार कटियार, अनुराज चौधरी,  ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानी हिंदुस्तानी, प्रतोष मिश्रा नवांकुर द्वारा कविता पाठ कर सभी को मंत्रमुग्ध किया गया। काव्य संध्या में कवि शकुन सक्सैना ‘राही अंजाना’ , विकास शर्मा खुट्टु, आशीष शर्मा खुट्टू , कौशलेश गुप्ता , विनोद भगत, अमित कुमार शर्मा, तेजस्व गौड़ , कर्तव्य गौड़ सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *