Aaj Ki Kiran

खिड़की तोड़ भागे नशा मुक्ति से 12 युवक

Spread the love

देहरादून। नशा मुक्ति से 12 युवक फरार हो गए। इनमें चार अपने घर पहुंच गए हैं। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर जांच कर रही है। एसओ वसंत विहार देवेंद्र चौहान ने बताया कि जीवन परिवर्तन नशा मुक्ति केंद्र में 16 लोग भर्ती थे। कई युवक एक कमरे में टीवी देख रहे थे। उन्होंने पीछे की खिड़की उखाड़ ली और 12 युवक भाग निकले। रविवार देर शाम भागे युवकों में एक नाबालिग भी है। फरार हुए सभी लोग दून अलग-अलग क्षेत्रों के निवासी हैं। एक केंद्र में नशे के एवज में दुष्कर्म के मामले में केंद्र संचालक और महिला कर्मचारी जेल में हैं।

One thought on “खिड़की तोड़ भागे नशा मुक्ति से 12 युवक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *