Aaj Ki Kiran

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दो कट्टे मावा किया नष्ट

Spread the love



काशीपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिलावटी दुग्ध पदार्थों, खासकर मावा आदि की चेकिंग का अभियान और तेज कर दिया है। अभियान के तहत जगह-जगह चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में आज तड़के होली विशेष अभियान के तहत मंडी चैकी के समीप चेकिंग अभियान चलाया गया।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ललित मोहन पाण्डे ने बताया कि ठाकुरद्वारा के ग्राम बंकावाला से लाये जा रहे मावे को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंडी चैकी पर रोक कर मावे का सैंपल लिया और जांच हेतु भेज दिया तथा दो कट्टे मावे को मौके पर नष्ट किया गया। उन्होंने बताया कि अब तक होली के मद्देनजर 32 खाद्य नमूनों को जांच के लिए भेजा जा चुका है। जिसमें खाद्य तेल, दूध, दही, पनीर, खोया, सूजी, बेसन, मैदा आदि शामिल हैं। पाण्डे ने बताया कि पहले सरकारी व गैर सरकारी वाहनों और बाइक आदि से मिलावटी दुग्ध पदार्थ, मावा आदि लाये जाते थे लेकिन अब ट्रेंड बदलते हुए खाद्य पदार्थों के कट्टों में छिपाकर सिंथेटिक मावा लाये जाने के समाचार मिलने पर टीम ने भी चेकिंग का ट्रेंड चेंज कर दिया है। उन्होंने कहा कि मिलावटखोरों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। टीम में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ललित मोहन पाण्डे, खाद्य सुरक्षा आधिकारी जसपुर/काशीपुर पवन कुमार एवं अन्य विभागीय सदस्य शामिल थे।

115 thoughts on “खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दो कट्टे मावा किया नष्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *