Aaj Ki Kiran

क्लीन-ग्रीन के साथ मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन

Spread the love



काशीपुर। उत्तराखण्ड वन विकास निगम अध्यक्ष कैलाश गहतोडी द्वारा क्लीन एंड ग्रीन काशीपुर के साथ मिलकर संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्म दिवस धूमधाम से कुंडेश्वरी रोड स्थित श्री साईं धाम में मनाया गया। संस्था के प्रदेशाध्यक्ष विक्की कुमा सौदा ने बताया कि साईं मन्दिर में पूजा-अर्चना कर मुख्यमंत्री के सकल मंगल की कामना की। उसके पश्चात केक काटकर जन्मदिवस मनाया। इस दौरान एक भंडारा भी किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। श्री गहतोड़ी ने कहा कि श्री धामी के जन्मदिवस को लेकर युवाओं में जोश है। कार्यक्रम में ओमप्रकाश विश्नोई, पवन बाठला, अशोक चावला, अमरीक सिंह मिक्का, प्रीतपाल सिंह बक्शी, पवन टिन्नी, आरेंद्र वर्मा, हरसिमरन विर्क, अवनीश चौहान, जगत बिष्ट, पुष्कर बिष्ठ, बाबी पार्षद, बिट्टू राणा, शालिनी शर्मा, रूबी सपरा,  पूजा विर्क, राधा चौहान, श्वेता एवं सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

One thought on “क्लीन-ग्रीन के साथ मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन

  1. Продажа тяговых faamru.com аккумуляторных батарей для вилочных погрузчиков, ричтраков, электротележек и штабелеров. Решения для интенсивной складской работы: стабильная мощность, долгий ресурс, надёжная работа в сменном режиме, помощь с подбором АКБ по параметрам техники и оперативная поставка под задачу

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *