काशीपुर। क्लीन एंड ग्रीन काशीपुर सामाजिक संस्था द्वारा आर्थिक रूप कमजोर एक खिलाड़ी की खेलने के लिए विदेश जाने हेतु 24 घंटे के अंदर जाने व आने की व्यवस्था कर समाजसेवा का मिसाल पेश की।
दुर्गा कॉलोनी निवासी बैडमिंटन खिलाड़ी चिराग बरेठा पुत्र रमेश बरेठा को पैरा ओलंपिक गेम के लिए टोक्यो ;जापानद्ध जाना है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उस बच्चे को टोक्यो जाने में बाधा आ रही थी। उन्होंने इसके लिए उत्तराखण्ड वन विकास निगम अध्यक्ष कैलाश चंद गहतोड़ी से गुहार लगाई, जिस पर श्री गहतोड़ी ने क्लीन एंड ग्रीन काशीपुर से व्यवस्था करने को कहा। संस्था ने इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर चिराग की टोक्यो जाने-आने की व्यवस्था कर डाली। इस हेतु मदद करने वालों में संरक्षक दीपक बाली भाजपा नेता, संरक्षक श्रीपाल जैन, प्रदेश अध्यक्ष विक्की कुमार सौदा, केपी सिंह, पवन टिन्नी, प्रदेश सचिव मनीष सपरा, ओमप्रकाश विश्नोई आदि समस्त पदाधिकारियों द्वारा सहयोग किया गया और कहा कि भविष्य में भी उत्तराखंड के हर खिलाड़ी का भविष्य उज्जवल करने के लिए उत्तराखंड का नाम ऊंचा करने के लिए संस्था द्वारा मदद की जाएगी।