केन्द्रीय राज्य मंत्री ने किया निर्माणाधीन फोरलेन हाईवे का निरीक्षण

Spread the love
केन्द्रीय राज्य मंत्री ने किया निर्माणाधीन फोरलेन हाईवे का निरीक्षण
केन्द्रीय राज्य मंत्री ने किया निर्माणाधीन फोरलेन हाईवे का निरीक्षण

-काशीपुर आगमन पर मंत्री का किया जोरदार स्वागत

काशीपुर। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि मुरादाबाद से काशीपुर और काशीपुर से रामनगर तक फोर लेन हाईवे जल्द बनने जा रहा है। उन्होंने रामनगर रोड पर निर्माणाधीन आरओबी का निरीक्षण कर अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। केंद्रीय राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार काशीपुर पहुंचे टम्टा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडी गेस्ट हाउस में जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने आगामी निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश कार्यकर्ताओं को दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी निकाय चुनाव की तैयारी करने और मेयर व चेयरमैन प्रत्याशी के साथ ही सभी वार्डों पर भी भाजपा पार्षदों की जीत दर्ज कराने हेतु कार्य करने को कहा। पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि पहले आदि कैलाश में प्रति वर्ष 15 सौ लोग दर्शन के लिए पहुंचते थे, जबकि भाजपा सरकार में आदि कैलाश तक सड़क पहुंचाने के बाद प्रतिदिन 15 सौ लोग आदी कैलाश के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ समेत गढ़वाल के सभी मुख्य मार्गों को टू लेन करने की तैयारी की जा रही है। चार धाम यात्रा के दौरान )षिकेश मंे भारी जाम की स्थिति बनती है। इसे देखते हुए नेपाली फार्म से नटराज चैराहे तक एक मार्ग बनाने की तैयारी की जा रही है। इसमें पांच टनल बनाए जाएंगे। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, भाजपा प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चैधरी, प्रदेश मंत्री गुरविंदर चंडोक, महानगर अध्यक्ष अभिषेक गोयल, सीमा चैहान, इंतजार हुसैन, दीपक बाली, राम मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hello