केडीएफ की टीम ने हेलीपेड पर किया सीएम धामी का स्वागत

काशीपुर। नगर निगम में आयोजित रंगोत्सव कार्यक्रम में पहंुचने से पूर्व केडीएफ के 40 सदस्यों ने स्टेडियम स्थित हेलीपेड पर पारंपरिक उत्तराखण्डी टोपी धारण कर मुख्यमंत्री धामी का स्वागत किया।
इस अवसर पर केडीएफ अध्यक्ष राजीव घई ने मुख्यमंत्री को तिलक अर्पित कर पारंपरिक पगड़ी एवं पटका पहनाकर उनका अभिनन्दन किया तथा काशीपुर नगरवासियों की ओर से प्रशस्ति-पत्र भेंट कर काशीपुर के विकास में नगर निगम एवं मेयर को प्रदान किए जा रहे उनके पूर्ण सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया। केडीएफ पदाधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखण्ड तीव्र विकास की दिशा में अग्रसर है तथा काशीपुर को भी विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में उनका विशेष योगदान सराहनीय है। उन्होंने नगर के समग्र विकास के लिए मेयर दीपक बाली, राज्य सरकार एवं स्थानीय प्रशासन के समन्वित प्रयासों की प्रशंसा की। इस अवसर पर डॉ. एस.पी. गुप्ता, प्रमोद अग्रवाल, सुशील बंसल, कुलभूषण गर्ग, डॉ. के.के. अग्रवाल, डॉ. तरुण सोलंकी, शरत गोयल, अपूर्व जिंदल, गोपाल अग्रवाल, अशोक अरोड़ा, राकेश अग्रवाल, चक्रेश जैन, राकेश गुप्ता, एस.पी. गुप्ता, सर्वेश यादव, डॉ. योगराज सिंह, विजय जिंदल, राजेंद्र अग्रवाल, राजवीर सिंह खोकर, डॉ. राहुल सिंघल आदि उपस्थित रहे।
