काशीपुर। किसान विकास क्लब की मासिक बैठक मंडी गेस्ट हाउस में क्लब अध्यक्ष अरूण कुमार शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में किसानों ने कहा कि वर्ग-4 से बने वर्ग 1 ;खद्ध की भूमि के पट्टे से 30 वर्ष पूर्व की बाध्यता को हटाकर उसे वर्ग 1;कद्ध संक्रमणीय अधिकार दिये जाने चाहिए। किसानों का कहना है कि वर्तमान में भी वर्ग-4 तैयार फाईलों का विनियमितिकरण करने में तहसील एवं एसडीएम ऑफिस से निस्तारण करने में लापरवाही की जा रही है। बैठक में मुख्य अतिथि कृषि विज्ञान केन्द्र प्रभारी डॉ. जितेन्द्र क्वात्रा एवं प्रगतिशील कृषक उत्पादन संगठन सहकारी समिति लि. के अध्यक्ष बलकार सिंह ने कृषक उत्पादक संगठन ;एफपीओद्ध के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए बताया कि इसका गठन किसानों के लिए लाभकारी है। डॉ. क्वात्रा ने ड्रोन विधि पर प्रकाश डालते हुए खेती में अत्यन्त उपयोगी बताया। सुभाष चौधरी ने काशीपुर में चीनी मिल लगवाने पर जोर दिया। टीका सिंह सैनी ने भी चीनी मिल लगना किसान हित में बताया। बैठक में पूर्व ब्लॉक प्रमुख रवि कुमार सिंह, चौ. सत्यपाल सिंह आर्य, श्वेतांशु चतुर्वेदी, श्रीमति विक्रांत चौ., अर्जुन सिंह, देवी सिंह यादव, अनुज शर्मा, राजवीर मिश्रा, सुरेश शर्मा आदि थे। संचालन संजय राजपूत ने किया।
